Tamil Nadu में बड़ा बदलाव! राज्यपाल ने विजय को CM नियुक्त किया

7
Thalapathy Vijay CM

Thalapathy Vijay CM: अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय थलापति को राज्यपाल ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है. विजय कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कई दलों के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. (Thalapathy Vijay CM)अभिनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय थलापति अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं .

विजय को सरकार बनाने

राज्यपाल आर.एन. अरलेकर ने 118 विधायकों के समर्थन पत्र के बाद विजय को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है और अब उनका शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 3.15 बजे होगा हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर टीवीके ने जीत हासिल की है. सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाले विधायकों में कांग्रेस के 5 विधायक, जबकि सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं. टीवीके ने चुनाव में 108 सीटें जीती थीं, लेकिन विजय को अपनी एक सीट छोड़नी है, जिसके बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी. सहयोगी दलों के 13 विधायकों के समर्थन के साथ टीवीके के पास अब कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है.

118 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है और टीवीके यह आंकड़ा दो सीटों से पार कर चुकी है. विजय की यह राजनीतिक सफलता तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखी जा रही है.

दरअसल, विजय को जब 108 सीटें मिलीं तो उन्हें अपने ही विधायकों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाते हुए कांग्रेस के विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़ दिए. जैसे ही विजय ने कांग्रेस के नाम शामिल किए,

उनका दावा ‘सिंगल लार्जेस्ट पार्टी’ के बजाय ‘गठबंधन’ का बन गया. राज्यपाल ने उन्हें ये कहकर वापस भेज दिया कि अगर आप सरकार बनाने के लिए गठबंधन का दावा पेश कर रहे हैं तो 118 विधायकों का समर्थन लेकर आइए. इसके बाद विजय ने बड़ी ही मेहनत से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और अब सरकार बनाने जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here