सावधान राजस्थान! 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

2
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार, 7 अगस्त को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है। वहीं, गुरुवार को लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई। (Rajasthan Weather)अलवर, धौलपुर, भरतपुर में भी भारी बारिश से खेत-सड़कें डूब गईं।

मौसम विभाग के अनुसार नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रहने की संभावना है। राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात हो रही है। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। हवा के साथ हो रही बरसात के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। जयपुर में तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट है।

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में अलवर के गोविंदगढ़, कठूमर, भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी व कुम्हेर, धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी व बसेड़ी, दौसा के सिकराय, करौली के हिंडौन, मासलपुर व सुरौठ और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 2 से लेकर 8 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में तीन मकानों की दीवारें और छत की पट्टियां गिर गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here