Jaipur: श्री अमरापुर धाम में दीपों की रोशनी ….भक्ति का पर्व… जानें तारीखें और कार्यक्रम!

Amarapura Dham Celebrations:

Amarapura Dham Celebrations: इस वर्ष भी कार्तिक महोत्सव का आयोजन 3 नवम्बर से 15 नवम्बर तक पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान (Amarapura Dham Celebrations)में भक्ति भाव से किया जाएगा। हर दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसके बाद 7 से 9 बजे तक प्रार्थना, सत्संग, और कार्तिक कथा का आयोजन होगा। यह उत्सव 15 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा।

विशेष महोत्सव और कार्यक्रम: उत्सव के दौरान कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 नवम्बर (गुरुवार) को स्वामी टेऊंराम चौथ महोत्सव (मासिक जन्म दिवस) मनाया जाएगा। इसके बाद 9 नवम्बर (शनिवार) को गोपाष्टमी महोत्सव, 10 नवम्बर को आंवला नवमी, और 12 नवम्बर को हरप्रबोधनी एकादशी पर व्रत संकीर्तन का आयोजन होगा। अंततः 15 नवम्बर को कार्तिक कथा की पूर्णाहुति के साथ भगवान श्री सत्य नारायण की कथा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

दीपावली पर्व का विशेष उत्सव: इस बार दीपावली पर्व 1 नवम्बर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। सुबह और शाम को पूज्य श्री गुरु महाराज जी एवं संतों का भजन-सत्संग होगा। इस अवसर पर श्री अमरापुर धाम को दीपों और रोशनी से सजाया जाएगा।

अन्य स्थानों पर भी मनाई जा रही दीपावली: दीपावली पर्व के अवसर पर अयोध्या, रामेश्वरम, हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी 1 नवम्बर को दीपावली मनाई जाएगी। निर्णय सिंधु और धर्म सिंधु के अनुसार भी 1 नवम्बर को दीपावली मनाना उचित माना गया है। जयपुर सहित अनेक मंदिरों में भी दीपावली का पर्व 1 नवम्बर को मनाया जाएगा।

इस बार का कार्तिक महोत्सव और दीपावली पर्व विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, जिससे श्रद्धालु विशेष भक्ति भाव के साथ जुड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here