राजस्थान में विधायक कृपलानी को बड़ी जिम्मेदारी, गृह और पंचायतीराज समिति के सभापति बने

5
Rajasthan Latest News

Rajasthan Latest News: निम्बाहेड़ा। राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के  विधायक एवं राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी को वर्ष 2026-27 के लिए गठित गृह तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है।(Rajasthan Latest News) पूर्व सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव के स्थान पर कृपलानी को समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. यादव समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत रहेंगे।
विधायक कृपलानी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित चित्तौड़गढ़ जिले में हर्ष का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं जनहित के प्रति समर्पण से समिति का कार्य और अधिक प्रभावी होगा।
विधायक कृपलानी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेशहित एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here