रंगों से बढ़कर प्रेम का रंग… अर्जुन नगर में आध्यात्मिक होली का सुंदर आयोजन

10
Rajyog Meditation:

Rajyog Meditation: जयपुर। अर्जुन नगर स्थित ब्रह्मकुमारीज केंद्र में होली के पावन अवसर पर विशेष भोग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भावना दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण में प्रेम, शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा से सरोबार रहा। (Rajyog Meditation) केंद्र परिसर को सादगीपूर्ण किंतु आकर्षक ढंग से सजाया गया,जहां आध्यात्मिक गीतों और मधुर संगीत में सभी के मन को प्रफुल्लित कर दिया।

पदमा दीदी ने सुनाई मुरली, दिया जीवन संदेश

इस अवसर पर पदमा दीदी ने मुरली को सुनाते हुए होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि मन के वैर-भाव को मिटाने और प्रेम का रंग भरने का अवसर है। उन्होंने समझाया कि हमें वर्ष में केवल एक दिन नहीं, बल्कि 364 दिन भी होली जैसे पवित्र भाव से जीवन जीएं। यदि हम आपसी कटुता ईर्ष्या और द्वेष को समाप्त कर प्रेम, सहयोग और सद्भाव अपनाएं, तो जीवन वास्तव में खुशहाली बन सकता है।

भाई बहनों की सहभागिता

कार्यक्रम में सुप्रिया दीदी सहित अनेक बीके कुमार एवं कुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भोग अर्पित किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। अंत में विश्व शांति और सुख समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here