कद छोटा, लेकिन फैसले ने मचा दी हलचल… जानें क्या है पूरी कहानी

4
Social Media Love Story

Social Media Love Story: विदिशा (मध्य प्रदेश): कहते हैं कि रिश्ते कद से नहीं, दिल से बड़े होते हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की तहसील सिरोंज में हुई एक शादी इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है। 29 वर्षीय प्रतीक धानुक और रेणुका नामदेव ने तमाम सामाजिक धारणाओं को पीछे छोड़ते हुए एक-दूसरे का हाथ(Social Media Love Story) थामा और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

छोटा कद, बड़े सपने

महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुक की लंबाई 4.2 फीट है, जबकि सिरोंज की रहने वाली रेणुका नामदेव की लंबाई 3.8 फीट है। दोनों ही अपने छोटे कद के कारण लंबे समय से शादी में दिक्कतों का सामना कर रहे थे। रिश्ते आते थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाती थी। आखिरकार किस्मत ने दोनों को एक ऐसा रास्ता दिखाया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

प्रतीक और रेणुका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। रेणुका को प्रतीक का बायोडाटा मिला, बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह संवाद भरोसे में बदल गया। इसके बाद दोनों परिवारों ने मुलाकात की और कुछ बैठकों के बाद रिश्ता तय हो गया।

परिवार की सहमति से दोनों ने सिरोंज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। बाद में अकोला में भव्य रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया, जिसमें रिश्तेदारों और दोस्तों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

“हमारी पहचान सोशल मीडिया पर हुई….

प्रतीक धानुक पुणे में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि रेणुका नामदेव सिरोंज के एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं। दोनों अपने-अपने पेशे में स्थापित हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।

प्रतीक का कहना है, “हमारी पहचान सोशल मीडिया पर हुई, लेकिन हमारा रिश्ता दिल से जुड़ा है। हमने एक-दूसरे को समझा और अपनाया।”

सोशल मीडिया पर मिल रही शुभकामनाएं

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस जोड़ी की सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे प्रेरणादायक कहानी  बता रहे हैं, जो यह संदेश देती है कि सच्चा रिश्ता बाहरी रूप से नहीं, बल्कि आपसी समझ और सम्मान से बनता है। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि समाज को एक संदेश भी है—प्यार और भरोसा हर सीमाओं से बड़ा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here