Indian Navy: भारत अपनी नौसेना की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठा रहा है। DRDO और भारतीय नौसेना जल्द ही इस साल के अंत तक इंडिजिनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल (ITCM) का जहाज से लॉन्च परीक्षण करेंगे। (Indian Navy)इस मिसाइल की मदद से भारतीय सेना अपने 1000 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मनों को भी निशाना बना सकेगी।
क्या है ITCM मिसाइल?
ITCM मिसाइल एक अत्याधुनिक सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो दुश्मन के 1000 किलोमीटर दूर स्थित ठिकानों को निशाना बना सकती है। इसे निर्भय मिसाइल का उन्नत रूप माना जा रहा है। यह धीमी गति से चलने वाली मिसाइल है, जो आसमान और जमीन दोनों पर हमला करने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें एडवांस एवियोनिक्स, नेविगेशन और जमीन से सटे रहकर उड़ने की क्षमता भी है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बचने में सक्षम होती है।
ITCM मिसाइल का महत्व
यह मिसाइल भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी और समुद्री क्षेत्र में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद करेगी। विशेष रूप से भारत-महासागर क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों के मद्देनज़र इस मिसाइल की आवश्यकता और बढ़ जाती है। यह मिसाइल ब्रह्मोस जैसे महंगे विकल्पों की तुलना में कम बजट में उपलब्ध है, जिससे भारत को एक किफायती और प्रभावी विकल्प मिलेगा।
ITCM मिसाइल के विभिन्न स्वरूप
- LRLACM: यह मोबाइल लॉन्चर से फायर होती है और दुश्मन के ठिकानों, कमांड सेंटर और रणनीतिक टारगेट पर लंबी दूरी से हमला करती है। इसका सफल परीक्षण नवंबर 2024 में ओडिशा के चांदीपुर में हुआ था।
- SLCM: यह पनडुब्बियों से लॉन्च होती है और पानी के नीचे से दुश्मन को निशाना बनाती है। इसका सफल परीक्षण 2023 के फरवरी महीने में हुआ था।
- हवाई जहाज से लॉन्चिंग: इस पर अभी विकास कार्य चल रहा है और इसे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स पर स्थापित करने की योजना है।
- जहाज से लॉन्चिंग: इस वेरिएंट का परीक्षण इस साल होने की संभावना है। इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोतों से लॉन्च किया जाएगा।
टेस्टिंग की तैयारियां
DRDO युद्धपोतों के लिए एक अस्थायी वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) का विकास कर रहा है, जिससे ITCM को सीधे जहाज से लॉन्च किया जाएगा। भविष्य में इस लॉन्चर को यूनिवर्सल वर्टिकल लॉन्च मॉड्यूल (UVLM) से बदलने की योजना है, जो ब्रह्मोस और ITCM दोनों की तैनाती को और अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाएगा।




































































