Rajasthan Assembly Session: जयपुर। राजस्थान विधानसभा के सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधानसभा का षष्ठम सत्र 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा का सत्र आहूत किया है।(Rajasthan Assembly Session) अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदन की कार्यवाही निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।






































































