PM Narendra Modi: जयपुर । पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन के अवसर पर राजस्थान रिफाइनरी के काम में देरी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2017 में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे । वर्ष 2018 से 2023 तक राज्य में कांग्रेस की सरकार रही, और इस दौरान रिफाइनरी का काम लगभग ठप्प पड़ गया था। (PM Narendra Modi)प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी सरकारें, परियोजनाओं को सिर्फ शिलान्यास करके नहीं छोड़तीं बल्कि हम उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भी दिन रात एक कर देते हैं। जैसे ही राज्य में डबल इंजन सरकार बनी रिफाइनरी का काम तेज गति से आगे बढ़ने लगा।
आज इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया जा रहा है, जो राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात बनने पर बहुत अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया और धमकाया गया लेकिन जिनके इरादे गलत थे वह सफल नहीं हो पाए । देशवासी इस मुश्किल समय में देश के साथ मजबूती से खड़े रहे । अफवाह, डर और भ्रम फैलाने वालों का सामना कि था। देश में अस्थिरता फैलाने की साज़िशों को नाकाम किया । देश उसी विश्वास के भरोसे आगे बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को असफल होते देखना चाह रहे थे इसके लिए भविष्यवाणी भी करने लग गए थे वो आज निराश हैं।
राजस्थान के जल-संकट…
प्रधानमंत्री ने यमुना जल मामले को लेकर कहा कि बीजेपी और काँग्रेस में एक बहुत बड़ा अंतर है । काँग्रेस की सरकारों ने कभी राजस्थान के जल-संकट को दूर करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। लेकिन, बीजेपी क्षेत्रवाद और बंटबारे की सियासत नहीं करती। बीजेपी राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलती है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम किया था । तब गुजरात ने राजस्थान के साथ भी पानी साझा किया। आज राजस्थान के कई गांवों तक माँ नर्मदा का पानी पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि अब जब राजस्थान और हरियाणा, दोनों राज्यों में भाजपा सरकार है तो अब राजस्थान और हरियाणा सरकार मिलकर शेखावटी तक पानी पहुंचाएंगे। हाल ही में दोनों राज्यों के बीच समझौते पर मुहर भी लग चुकी है।

































































