Organic Farming:राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती (Organic Farming)कार्यशाला एवं मल्लखम्भ प्रदर्शन में शिरकत करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


































































