बंगाल में महिला CM? Amit Shah की मौजूदगी में BJP विधायक करेंगे फैसला

9
West Bengal CM

West Bengal CM: बंगाल। गृहमंत्री अमित शाह बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक और नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए। साथ ही मोहन चरण मांझी सह पर्यवेक्षक बनाए। 9 मई को शपथ ग्रहण होगा। बता दें कि बीजेपी की बड़ी जीत के साथ अब चर्चा शुरू हो गई है कि बंगाल में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी। बीजेपी को चुनाव नतीजों में 206 सीटें मिली हैं। बीजेपी इस बार के चुनावों में 129 अधिक सीटें जीती हैं। पिछले चुनावों में उसे 77 सीटें मिली थीं। मुख्यमंत्री की दौड़ में पहला नाम सुवेंदु अधिकारी का है।

वह पिछले पांच सालों से(West Bengal CM) राज्य में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने इन चुनावों में मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी सीट भवानीपुर में शिकस्त दी है। ऐसे में दौड़ में सुवेंदु अधिकारी आगे माने जा रहे हैं लेकिन अन्य राज्यों के रिकॉर्ड को देखें तो बीजेपी अभी तक चौंकाती आई है। पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। शपथ ग्रहण की तारीख की पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य ने की है।

महिला को सीएम की कुर्सी

अगर ऐसा होता है तो फिर कौन सीएम बन सकता है। इसमें फेहरिस्त पांच नाम सामने आए हैं। चर्चा है कि बीजेपी ममता बनर्ज के जवाब में किसी महिला को भी सीएम बनाने का फैसला ले सकती है। बीजेपी की तमाम राज्यों में सरकार है लेकिन केंद्र शासित दिल्ली में रेखा गुप्ता के अलावा किसी भी राज्य में महिला के हाथों में कमान नहीं है, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे में जब बीजेपी विपक्ष को नारी वंदन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर पूरे देश में घेर रही है तब यह अचंभा नहीं होगा कि कोई महिला को सीएम की कुर्सी मिले। महिला दावेदारों में सोनारपुर दक्षिण से जीतीं रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल के नाम लिए जा रहे हैं। रूपा गांगुली काफी वक्त पर बीजेपी में हैं। वह बंगाल में महिला मोर्चा की कमान संभाल चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here