US Iran ceasefire talks: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। इजरायल ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है। वहीं पाकिस्तान ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी ली है, यानी दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जो 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी। इधर इजरायल और हिजबुल्लाह भी एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।
ईरान और अमेरिका में युद्धविराम की 10 शर्तें
बता दें कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अमेरिका के साथ बातचीत होगी…
1. अहिंसा के प्रति प्रतिबद्धता
2. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण
3. यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति
4. सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना
5. सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना
6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
7. बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
8. ईरान को हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान
9. मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी
10. लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सभी मोर्चों पर युद्ध विराम



































































