UP से ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार! बम बनाने का सामान और जिहादी लिटरेचर बरामद

7
up crime news

up crime news: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और उत्तर प्रदेश ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुशीनगर से की गई है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है।(up crime news) जांच एजेंसियों के मुताबिक, रिजवान अहमद साल 2015 से ISIS से जुड़ा हुआ था और भारत में इस आतंकी संगठन के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था।

जेहादी लिटरेचर…

कार्रवाई के दौरान आतंकी के पास से बम बनाने का सामान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और जेहादी लिटरेचर बरामद किया गया है। फिलहाल इन सभी सामग्रियों की जांच की जा रही है।

पहले भी जा चुका है जेल

जांच एजेंसियों ने बताया कि रिजवान अहमद 2015 में आर्थर रोड जेल में आतंकी गतिविधियों के मामले में बंद रह चुका है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here