Washington Drone: संयुक्त राज्य अमेरिका में उस समय चिंता बढ़ गई जब राजधानी वॉशिंगटन के एक बेहद संवेदनशील सैन्य ठिकाने के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। (Washington Drone)यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब ईरान के साथ तनाव लगातार बढ़ रहा है।
संवेदनशील बेस के ऊपर ड्रोन, हड़कंप
रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन स्थित Fort McNair के ऊपर ड्रोन देखे गए। यह वही जगह है जहां मार्को रूबियो,पीट हेगसेथ रहते हैं। अधिकारियों को अब तक यह पता नहीं चल पाया कि ये ड्रोन कहां से आए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि दोनों नेताओं को शिफ्ट करने पर भी विचार हुआ, हालांकि फिलहाल उन्हें नहीं हटाया गया।
वॉशिंगटन का एयरस्पेस दुनिया के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। इसके बावजूद ड्रोन का वहां पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई स्पष्ट खतरा नहीं मिला है, लेकिन अस्पष्टता ही सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
क्या यह सिर्फ निगरानी या टेस्टिंग है?
सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की घटनाएं अक्सर जासूसी (Reconnaissance) या सुरक्षा जांच (Capability Testing) का हिस्सा होती हैं। खासकर तब जब ये घटनाएं बड़े फैसले लेने वाले नेताओं के ठिकानों पर हों।
अमेरिकी एजेंसियां पहले से ही आशंका जता रही हैं कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क और उसके समर्थित संगठन जैसे हिज़्बुल्लाहऔर हमास अमेरिका के अंदर सक्रिय हो सकते हैं। पूर्व FBI अधिकारियों के अनुसार, अगर ये नेटवर्क कभी सक्रिय होते हैं, तो यही सही समय हो सकता है।
पहले भी सामने आ चुके हैं खतरे
2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिका में कम से कम 17 ईरान से जुड़े साजिशों को नाकाम किया गया। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प और जॉन बोल्टन को निशाना बनाने की साजिश भी शामिल थी।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सबसे बड़ा खतरा अकेले हमलावर (Lone Wolf) हो सकते हैं जो बिना किसी सीधे आदेश के भीड़भाड़ वाले इलाकों,या बड़े आयोजनों को निशाना बना सकते हैं।




































































