Ukraine Attack:मिडिल ईस्ट के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई समीकरणों के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 9 मई यानी विजय दिवस पर यूक्रेन के साथ सीजफायर का ऐलान करने का फैसला लिया था, लेकिन 9 मई आने से महज 50 मिनट पहले यूक्रेन ने सारा खेल खराब कर दिया। (Ukraine Attack) यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के इस कदम से तनाव चरम पर पहुंच गया है।
हर साल मनाये जाने वाले रूस के विजय दिवस (9 मई) के लिए रूस द्वारा घोषित 8 और 9 मई की Ceasefire से महज 50 मिनट पहले Ukraine ने Russia पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। साथ ही जेलेंस्की ने कई देशों के अधिकारियों को रूस के विजय दिवस परेड में न आने की सलाह दी। इस संकेत के साथ कि कुछ भी हो सकता है।
बताया जा रहा है कि रूस पर हमले के जवाब में रूस कीव (Kyiv) पर भारी मिसाइल हमले कर सकता है। Kyiv स्थित सभी विदेशी दूतावासों को सतर्क किया गया है कि वे समय रहते Kyiv छोड़ दें





































































