पास आए तो उड़ा देंगे’…ट्रंप की चेतावनी, होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ईरान ने भी दिया जवाब

10
Trump warning Hormuz

Trump warning Hormuz: मिडिल ईस्ट में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी जहाज या नाव अमेरिकी नाकेबंदी के पास आएगी, उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी पोर्ट्स की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के लिए ये कदम उठाया है. ये नाकेबंदी ऐसे समय में लागू की गई है (Trump warning Hormuz)जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत फेल हो गई है. इसके बाद अमेरिका ने दबाव बढ़ाने के लिए ये सख्त कदम उठाया. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.

 होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले बड़े जहाजों

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान की नेवी को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान के फास्ट अटैक शिप्स कहे जाने वाले 158 जहाज समुद्र में हैं, जिन्हें अमेरिका खत्म नहीं कर पाया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को बड़ा खतरा नहीं मानता. आपको बता दें कि ईरान के फास्ट अटैक शिप्स हाई स्पीड वाली हथियारों से लैस नाव हैं. ईरान इनका इस्तेमाल तब करता है, जब वो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले बड़े जहाजों को निशाना बनाता है. इन जहाजों की लगाम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हाथ में होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में इन जहाजों का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अभी भी मौजूद है.

अमेरिका लड़ेगा, तो वो भी जवाब देंगे….

ईरान ने भी अमेरिका के इस कदम को उकसाने वाला बताया है और चेतावनी दी है कि वो इसका जवाब देगा. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये नाकेबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे क्षेत्र में युद्ध का खतरा और बढ़ सकता है. ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका लड़ेगा, तो वो भी जवाब देंगे. सैन्य सलाहकार और रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने लिखा कि होर्मुज नाकाबंदी का मुकाबला करने के लिए ईरान की सशस्त्र सेनाओं के पास कई बड़े हथियार हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल ही नहीं हुआ. वहीं ईरान लगातार दावा कर रहा है कि होर्मुज पर अभी भी उसका कब्जा है और उसकी इच्छा के बिना कोई उसे छू नहीं सकता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here