ट्रंप के एक बयान पर भड़कीं मेलोनी, बोलीं- ‘ये आपका मामला नहीं’… जानिए पूरा विवाद

15
Trump Meloni Controversy

Trump Meloni Controversy: सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग अब और तीखी हो गई है. G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक तस्वीर खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पर्सनल कमेंट और जियोपॉलिटकल विवाद में बदल चुका है. इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि (Trump Meloni Controversy)उनकी लोकप्रियता से ट्रंप का कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए वे अपने काम पर ध्यान दें. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच इस बहस ने पश्चिमी देशों के गठबंधन के भीतर के मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए मरे…

विवाद की शुरुआत तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद एक्साइटेड थीं. ट्रंप ने कहा, ‘वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए मरे जा रही थीं. उन्होंने मुझसे इसके लिए बार-बार मिन्नतें कीं. मैं शायद यह तस्वीर नहीं लेता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’

ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना

इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी एक लंबी पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने लिखा कि मेलोनी की लोकप्रियता इटली में लगातार गिर रही है और अपनी रेटिंग सुधारने के लिए ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति से दोस्ती का दिखावा करना चाहती हैं. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मामले में इटली ने अमेरिका का साथ नहीं दिया और ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को अपनी लैंडिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया था.

मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता

जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और बकवास करार दिया है. इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘मुझ पर किए जा रहे ये लगातार और अकारण हमले पूरी तरह बेबुनियाद हैं. जहां तक मेरी लोकप्रियता का सवाल है, तो आपकी दोस्ती ने इसमें कभी कोई मदद नहीं की है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है. मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर टिकी है.’ मेलोनी ने आगे लिखा, ‘वैसे भी, मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का सब्जेक्ट नहीं है. मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान केंद्रित करें.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here