share market today India: भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है. ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद आज बीएसई सेंसेक्स लगभग 2674 अंकों की उछाल के साथ 77290 पर खुला. निफ्टी भी 761 अंक या 3.61 परसेंट की जबरदस्त तेजी(share market today India) के बाद 23855 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की.
होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह
ट्रंप ने ईरान पर होने वाले हमले को दो हफ्तों के लिए टाल दिया है. उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि यह फैसला इस शर्त पर लिया गया है कि ईरान अब होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो. दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में देश की ‘सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद’ की ओर से कहा कि तेहरान की सेना “अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगी.”
एशियाई बाजारों में जबरदस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर किए जाने वाले हमलों को दो हफ्तों के लिए टालने पर सहमत होने और इससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. जापान के निक्केई 225 में 1.79 परसेंट का उछाल देखा गया, जबकि टॉपिक्स में 1.69 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 5.99 परसेंट और स्मॉल-कैप कोस्डैक में लगभग 5 परसेंट की तेजी आई.
अमेरिकी शेयर वायदा
कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर वायदा (Futures) में उछाल आया. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 967 अंक या 2.1 परसेंट की शानदार बढ़त देखी गई. S&P 500 फ्यूचर्स में 2.1 परसेंट का उछाल दर्ज किया और Nasdaq 100 फ्यूचर्स 2.3 परसेंट ऊपर चढ़कर ट्रेड कर रहा है.
इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 14 परसेंट…
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 14 परसेंट गिरकर 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे है. इसका मतलब है कि बाजार को अब युद्ध की तत्काल आशंका नहीं है. ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 13 परसेंट गिरकर 95.63 डॉलर पर आ गया. COMEX पर क्रूड की कीमतों में 13.33 परसेंट की गिरावट आई है और यह 97.890 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.





































































