रिश्वतखोरी में SDM गिरफ्तार, 60000 रुपये की डील, रीडर-बाबू भी एसीबी के शिकंजे में

6
SDM Kajal Meena arrested

SDM Kajal Meena arrested: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है. ताजा एक्शन करौली के नादौती में लिया है. जहां नादौती SDM काजल मीणा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं एसीबी की टीम ने एसडीएम के रीडर और एक बाबू को भी गिरफ्त में लिया है. (SDM Kajal Meena arrested)एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

एसीबी की टीम ने नादोटी SDM काजल मीणा को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

60000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप

बताया जा रहा है कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन के तकसीमा मामले में पक्षकार से फैसला प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे और परेशान किया जा रहा है. इस मामले में SDM काजल मीणा समेत रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. वहीं इस मामले का सत्यापन कराया गया, जिसके बाद DG एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को 60000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है.

वहीं बताया जा रहा है कि बाबू दिनेश के बाग से करीब 4 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. अब इस मामले में एसीबी ने गहन छानबीन शुरू कर दी है. एसीबी की ओर से बड़ा खुलासा किया जा सकता है. जबकि तीनों आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है.

स्थानीय लोगों के अनुसार नादौती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध खनन लंबे समय से जारी है. जिसमें अधिकारियों की मिली भगत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here