RR vs CSK:राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआत से ही फंसी हुई नजर आई. जिसके कारण ही उन्हें सीजन के पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है. (RR vs CSK)जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है.
चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना
पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण ही वो अब पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इस जीत के बाद टॉप पर नजर आ रही है. पहले टॉप पर नजर आ रही आरसीबी की टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे पायदान पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8वें पायदान पर नजर आ रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है.



































































