Crime News: रिटायर्ड फौजी की मौत का रहस्य…पुलिस को आत्महत्या का शक, जांच जारी”

0
Crime News

Crime News: उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर थर्ड में बुधवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, (Crime News)लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना के वक्त घर पर थी पत्नी और बेटी

उद्योग नगर थाने के एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मृतक अरविंद सिंह चौधरी (45), जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी थे और वर्तमान में प्रेम नगर थर्ड में रहते थे, उनकी मौत की सूचना देर रात एक निजी अस्पताल से मिली।
घटना के वक्त मृतक की पत्नी खाना बना रही थी और उनकी बेटी भी घर पर मौजूद थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए।


संदिग्ध परिस्थितियों में दर्ज किया गया मामला

घटना के बाद परिजन अरविंद सिंह चौधरी को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रिटायर्ड फौजी वर्तमान में गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे

पुलिस ने बताया कि अरविंद सिंह चौधरी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में एक निजी स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत के पीछे की वजह की गहराई से जांच की जा रही है।


जांच जारी

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह मामला रिटायर्ड फौजी द्वारा स्वयं को गोली मारने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here