“भर्तियों पर भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई तेज, डोटासरा बोले, युवाओं को गुमराह कर रही राज्य सरकार”

0
Govind Singh Dotasara

Govind Singh Dotasara: युवा दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा 13,500 नियुक्ति पत्र बांटने के दावे पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के (Govind Singh Dotasara)अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन की भर्तियों को अपना बताने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस की भर्तियों पर भाजपा का दावा: डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस शासन में निकाली गई भर्तियों को भाजपा सरकार अपनी बता रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अनुकंपा नियुक्ति, जो मृतक कर्मचारियों के आश्रितों का अधिकार होती है, को लेकर भाजपा सरकार खुद की पीठ थपथपा रही है।


कांग्रेस शासन की भर्तियों को भाजपा ने बताया अपनी उपलब्धि

डोटासरा ने कहा, “कांग्रेस शासन के दौरान 3 अगस्त 2023 को कांस्टेबल भर्ती, 20 जून 2023 को 5,388 पदों की कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती, और 1 नवंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब भाजपा सरकार इन भर्तियों को अपना बताकर युवाओं को भ्रमित कर रही है।”


भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने एक साल के कार्यकाल में एक लाख नियुक्तियों का वादा किया था, लेकिन न तो भर्तियों की नई विज्ञप्ति जारी की गई और न ही प्रक्रिया पूरी की। कांग्रेस शासन की भर्तियों को पूरा करने में ही 12 महीने का समय लग गया।


बेरोजगारी बनी बड़ी समस्या

डोटासरा ने चिंता जताई कि भाजपा के वादे और प्रदर्शन में बड़ा अंतर है, जिससे प्रदेश के युवा और बेरोजगार परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा अपने वादे के अनुसार कब नई भर्तियां निकालेगी और उन्हें पूरा करने में कितना समय लेगी।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here