क्या आपके घर भी पहुंच रहा था ये नकली घी? राजस्थान में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई

14
Rajasthan News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma की पहल और चिकित्सा मंत्री Gajendra Singh Khimsar के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत Pokaran में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 हजार किलो से (Rajasthan News)अधिक मिलावटी घी और तेल जब्त किया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त Dr. T Shubhamangala ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) Bhagwat Singh के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की विशेष टीम और Chief Medical and Health Office Jaisalmer के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पोकरण की लोढ़ा कॉलोनी स्थित Satvik Trading Company पर नकली घी और तेल के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि परिसर में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी और तेल का निर्माण व पैकिंग कार्य चल रहा था।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने एफएसएसए एक्ट के तहत मिलावटी घी और तेल के 5 नमूने लिए। साथ ही करीब 10,260 किलो मिलावटी घी, पाम ऑयल, सोयाबीन तेल और वनस्पति को सीज किया गया।

इसके बाद टीम ने सात्विक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर भी छापा मारा, जहां विभिन्न ब्रांडों के नाम से तैयार मिलावटी घी बरामद हुआ। यहां से श्री आहार, शुभ, कुबेर, श्रीमूल, विनायक और टॉपर मिल्क फैट जैसे ब्रांडों के 8 नमूने लिए गए और करीब 4 हजार किलो मिलावटी घी जब्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Rajendra Kumar Paliwal ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, देवेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा, जगदीश प्रसाद और किशनाराम कड़वासरा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here