राजनीति या प्रदर्शन? प्रचार पर ₹2008 करोड़, कार्यकर्ताओं पर सिर्फ ₹30 करोड़ खर्च, खुली असलियत

5
ADR Data 2024

ADR Data 2024: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिपोर्ट्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने भारी-भरकम खर्च किया। BJP ने अकेले ₹1494 करोड़ से अधिक खर्च किए,(ADR Data 2024) जबकि कांग्रेस ने ₹620 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया।

बीजेपी ने किया कुल खर्च का 44.56% खर्च

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सभी दलों द्वारा किया गया कुल चुनावी खर्च ₹3352.81 करोड़ रहा, जिसमें अकेले BJP की हिस्सेदारी 44.56% रही। कांग्रेस ने कुल खर्च का 18.5% हिस्सा खर्च किया।

यह खर्च 16 मार्च से 6 जून 2024 के बीच हुए लोकसभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर आधारित है। राष्ट्रीय दलों ने मिलकर ₹2204 करोड़ खर्च किए, जो कुल खर्च का 65.75% है।

प्रचार-प्रसार पर सबसे ज्यादा खर्च, कार्यकर्ताओं पर सबसे कम

  • प्रचार-प्रसार: ₹2008 करोड़ (कुल खर्च का 53%)
  • यात्रा खर्च: ₹795 करोड़
  • स्टार प्रचारकों की यात्रा: ₹765 करोड़
  • कार्यकर्ताओं पर खर्च: मात्र ₹30 करोड़

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रचार और यात्राओं पर कुल मिलाकर दो-तिहाई से अधिक बजट खर्च किया गया, जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं पर बेहद कम राशि खर्च की गई।

पार्टियों ने जुटाए ₹6930 करोड़, वर्चुअल प्रचार पर ₹132 करोड़ खर्च

ADR रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय दलों ने कुल ₹6930.25 करोड़ की धनराशि जुटाई, जबकि क्षेत्रीय दलों ने ₹515.32 करोड़ जमा किए।

नकद में उम्मीदवारों को: ₹402 करोड़ दिए गए, जबकि वर्चुअल प्रचार पर ₹132 करोड़ खर्च किए गए।

अज्ञात दलों और शून्य खर्च वाले दलों पर सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि 690 गैर-पहचान राजनीतिक दलों ने चुनाव लड़ा, लेकिन उनके खर्च की जानकारी रिपोर्ट में नहीं है। वहीं NCP, CPI, JMM, शिवसेना (उबाठा) ने भी खर्च को “शून्य” दिखाया है। इसके अलावा, कई दलों ने खर्च का ब्योरा निर्धारित समय (90 दिन) के भीतर नहीं दिया।

AAP और BJP ने रिपोर्ट जमा करने में की देरी, कांग्रेस रही समय पर

  • AAP: 168 दिन बाद रिपोर्ट जमा की
  • BJP: 154 दिन बाद जमा की
  • Congress: समय पर लोकसभा और राज्यसभा का ब्योरा जमा किया

यह रिपोर्ट चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाती है, खासकर जब छोटे दलों और शून्य खर्च रिपोर्टिंग की बात हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here