Late Night Raid: जोधपुर के हुक्का बार में मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़े कई युवक-युवतियां

7
Hookah Bar Raid

Hookah Bar Raid:जोधपुर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने चर्चित CO2 हुक्का बार पर अचानक दबिश दे दी. पुलिस की रेड पड़ते ही हुक्का बार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कोई बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आया तो कोई अंदर ही छिपने लगा, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के निर्देश पर शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. (Hookah Bar Raid) इसी कड़ी में गुरुवार देर रात रविंदर बोथरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CO2 हुक्का बार पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया.

केमिकल युक्त हुक्का, शराब की बोतलें बरामद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हुक्का बार में छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से केमिकल युक्त हुक्के, शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुआ है. पुलिस को हुक्का फ्लेवर और उपयोग में लिए जा रहे कई उपकरण भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

उड़ाई जा रही थी नियमों की धज्जियां

सूत्रों के अनुसार हुक्का बार में देर रात तक युवाओं की भीड़ जुट रही थी और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. पुलिस को लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.पुलिस ने हुक्का बार संचालकों चक्रवर्ती सिंह अमित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि अवैध केमिकल और नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी.

जोधपुर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का बार और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद हु्क्का बार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर पुलिस से छिपते-छिपाते नजर आए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here