वर्दी में विद्रोह! पुलिस अधिकारियों पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Jaipur Police:

Jaipur Police: जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ समेत कई पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने वाले कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह को विधायकपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया (Jaipur Police) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने 6 पुलिस अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

सोशल मीडिया वीडियो से भड़का विवाद

एसीपी अशोक नगर बालाराम चौधरी ने बताया कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

घटना के बाद कॉन्स्टेबल को किया गया था सस्पेंड

विवादित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। उसे पुलिस लाइन में ड्यूटी पर लगा दिया गया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ पहले भी इस तरह की कई शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने आखिर इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया और उसका मकसद क्या था। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह नशे में था, लेकिन पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई और वजह थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here