जयपुर में दर्दनाक घटना! बंद घर में पिता और तलाकशुदा बेटी के सड़े-गले शव मिलने से फैली सनसनी..

6
Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News: जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र स्थित जगतपुरा रेलवे कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक बंद मकान के अंदर से एक वृद्ध पिता और उनकी बेटी के सड़े-गले शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दोनों की मौत करीब पांच दिन ( Rajasthan Crime News)पहले हुई हो सकती है, जिससे शव काफी हद तक डिकंपोज अवस्था में पाए गए।

पुलिस के मुताबिक, यह मकान पिछले करीब पांच दिनों से पूरी तरह बंद था। शुक्रवार को जब आसपास के रहने वाले लोगों को घर के भीतर से अत्यधिक तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने किसी अनहोनी के डर से तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रामनगरिया थानाधिकारी चंद्रभान और एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने बंद घर का दरवाजा खुलवाया और अंदर प्रवेश किया, तो अलग-अलग कमरों में पिता-पुत्री के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। मृतकों की शिनाख्त 97 वर्षीय महावीर प्रसाद शर्मा और उनकी 60 वर्षीय पुत्री प्रीति शर्मा के तौर पर की गई है।

शरीर पर नहीं हैं चोट के निशान

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। एफएसएल टीम ने पूरे घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वहां से कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम में दोनों मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं।

घर के हालात को देखकर भी पहली नजर में किसी तरह के संघर्ष या जबरन हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह क्या रही, इसका सटीक खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

तलाकशुदा बेटी ही करती थी 

मामले की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि महावीर प्रसाद शर्मा की बेटी प्रीति शर्मा का पूर्व में तलाक हो चुका था, जिसके बाद से वह अपने बुजुर्ग पिता के साथ रहकर उनकी देखरेख कर रही थीं। हालांकि, वृद्ध महावीर प्रसाद के बेटे भी पास के ही इलाके में निवास करते हैं। लेकिन उनका अपने पिता और बहन से कोई खास मेल-जोल नहीं था और वे इस घर पर आते-जाते भी नहीं थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इन दोनों से आखिरी बार किस व्यक्ति ने संपर्क किया था। इस रहस्यमयी मौत का सुराग लगाने के लिए पुलिस पड़ोसियों, रिश्तेदारों से पूछताछ करने के साथ-साथ मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here