International Yoga Day 2025: भारत सहित दुनिया के 191 से अधिक देशों में 21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी — “योग से सहयोग” (Yoga for Self and Society), जिसका उद्देश्य आत्म-स्वास्थ्य के(International Yoga Day 2025) साथ-साथ समाज में एकजुटता और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देना रहा।
विशाखापत्तनम में PM मोदी ने 3 लाख लोगों के साथ किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक योग सत्र का नेतृत्व किया, जिसमें करीब 3 लाख लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन भारत में अब तक के सबसे बड़े योग आयोजनों में से एक रहा। प्रधानमंत्री ने कहा, “योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, यह भारत की आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जो आज पूरी दुनिया को जोड़ रहा है।”
राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने देशभर में मनाया योग दिवस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मनसुख मांडविया समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने देशभर के विभिन्न योग शिविरों में भाग लिया और योग के महत्व को साझा किया।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया योग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक योग सत्र में हिस्सा लिया और कहा, “योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए।”
191 देशों में 2,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम
इस बार योग दिवस को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के 191 देशों में भी बड़े पैमाने पर मनाया गया। भारतीय दूतावासों और समुदाय संगठनों द्वारा विदेशों में 1,300 से अधिक स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमेरिका, जापान, यूएई, फ्रांस, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में हजारों लोगों ने योग में भाग लिया। योग अब न केवल भारत की परंपरा है, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है जो शरीर, मन और समाज तीनों को जोड़ता है।