Indonesia Earthquake: 7.8 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी चेतावनी से दहशत

7
Indonesia Earthquake

Indonesia Earthquake:  इंडोनेशिया के तट के पास 7.8 तीव्रता का प्रारंभिक भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट ज्योलिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 2 अप्रैल 2026 को स्थानीय समय (UTC+05:30) के अनुसार सुबह 04:18:15 बजे मोलुक्का सागर के पास आया।

भूकंप का केंद्र टर्नेट से लगभग 119 किलोमीटर पश्चिम-उत्तरपश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 28 करोड़ से अधिक आबादी वाला इंडोनेशिया Pacific Ring of Fire पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं।

टोंगा से क्या सीख मिली?

हाल ही में Tonga के पास 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद वहां के अधिकारियों ने निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंची जगहों या अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की सलाह दी थी। लोगों को यह भी कहा गया था कि जब तक पूरी तरह सुरक्षित घोषित न किया जाए, तब तक समुद्र तटों से दूर रहें। यह कदम दिखाता है कि Pacific Ring of Fire में भूकंप कितने गंभीर हो सकते हैं, भले ही गहराई के कारण सुनामी का खतरा थोड़ा कम क्यों न हो।

इंडोनेशिया का भूकंप इतिहास

साल 2022 में सियानजुर में 5.6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 602 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4,300 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसके अलावा, 2004 में हिंद महासागर में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने एक दर्जन देशों में 2.3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी, जिनमें सबसे ज्यादा प्रभावित Aceh रहा था। यह घटनाएं दिखाती हैं कि इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी का खतरा हमेशा बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here