financial rules India: 1 जनवरी 2026 को गैस सिलिंडर से लेकर पेंशन और कर्मचारियों के लिए बड़ा अहम होने वाला है। इस बदलवा से करोड़ों लोगों पर असर पड़ने वाला है। बता दे कि मात्र 6 दिन बाद नया साल शरू होने वाला है ऐसे में कई नियम बदलने वाले है। (financial rules India)जिसका सीधा असर आप पर दिखेगा। चलिए जानते नए साल के पहले दिन कोण कोण से नियमों में बदलाव होने वाला है।
UPI और डिजिटल पेमेंट के नियम होंगे सख्त
साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और बैंकिंग सिस्टम डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने की तैयारी में हैं। 1 जनवरी 2026 से यूपीआई और अन्य डिजिटल ट्रांजैक्शन में मोबाइल सिम वेरिफिकेशन के नियम और कड़े हो जाएंगे। इसका उद्देश्य फर्जी खातों, डुप्लीकेट सिम और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाना है।
पीएम किसान योजना में यूनिक किसान आईडी जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से फर्जी लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचेगा।
8वां वेतन आयोग लागू, सैलरी में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नया साल राहत लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग प्रभावी हो जाएगा। इससे सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। हालांकि संशोधित वेतन का भुगतान बाद में एरियर के साथ किया जाएगा, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी की गणना 1 जनवरी से ही मानी जाएगी।
आधार-पैन लिंक नहीं तो पैन होगा निष्क्रिय
आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यदि कोई व्यक्ति तय समयसीमा तक यह काम पूरा नहीं करता है, तो उसका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा। इससे बैंकिंग, टैक्स रिटर्न फाइलिंग और निवेश से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं।
1 जनवरी से कीमतों में भी बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 जनवरी को भी LPG गैस सिलेंडर, PNG, CNG और ATF की नई दरें जारी की जाएंगी, जो पूरे जनवरी महीने के लिए लागू रहेंगी। इसके अलावा, कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि वे नए साल से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका असर सीधे तौर पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों पर पड़ेगा।
कुल मिलाकर, साल 2026 की शुरुआत आम आदमी के लिए कई अहम फैसलों और बदलावों के साथ होने जा रही है। ऐसे में इन नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
































































