BJP में सत्ता की नई लहर! राष्ट्रपति से PM की मुलाकात के बाद अध्यक्ष और विस्तार की अटकलें।

BJP New President

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जल्द ही संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले रविवार तक पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है, साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी विस्तार की संभावना है। (BJP New President)इस संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा स्थगित

इन बदलावों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 19 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द कर दिया गया है। वे इस दिन जम्मू में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। सूत्रों का मानना है कि पार्टी और सरकार में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जो करीब तीन घंटे चली। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट की, जिससे इन अटकलों को और बल मिला कि भाजपा में जल्द ही बड़े स्तर पर बदलाव हो सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा कुछ नेताओं को संगठन से सरकार में भेज सकती है और कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह रणनीति चुनावी दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

बिहार, बंगाल और असम के नेताओं को मिल सकती है जगह

भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। बिहार में इस साल जबकि असम और बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं।

भाजपा संविधान के अनुसार यदि संगठनात्मक चुनाव 50 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हों, तो पार्टी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे नए अध्यक्ष की घोषणा अब कभी भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here