नशे में सोया आरोपी, जागी पीड़िता की हिम्मत….112 डायल कर बचाई जान, पूर्णिया में इंसानियत शर्मसार

27
Women Safety

Women Safety: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर देश को निर्भया कांड की याद दिला दी है।यहां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।हैरानी की बात यह है कि मौत के साए में (Women Safety) भी युवती ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों के ही फोन से पुलिस को कॉल कर अपनी जान बचाई।

काम से लौटते वक्त बना लिया शिका

पुलिस के अनुसार, पीड़िता देर रात ऑर्केस्ट्रा में काम खत्म करने के बाद नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार छह युवकों ने रास्ता रोका। जब युवती ने विरोध किया तो उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया गया।आरोपी युवती को करीब 25 किलोमीटर दूर बरियार चौक स्थित एक गोदाम (जया ट्रेडर्स) के कमरे में ले गए।
यहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर पूरी रात हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस अमानवीय कृत्य के बीच भी युवती की हिम्मत नहीं टूटी। जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की हालत में सो गया,तो पीड़िता ने उसी का मोबाइल उठाकर चुपके से डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और तुरंत मौके पर पहुंच गई।कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी,जबकि मुख्य आरोपी पास में ही सो रहा था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल बाकी पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई हैऔर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता, हालत गंभीर

पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था, बल्कि समाज की सोच पर भी एक कड़ा तमाचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here