political news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचे। काफी समय से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। (political news)नीतीश कुमार ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही यह संकेत भी मिल गया है कि बिहार की राजनीति में लगभग दो दशक बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। अब उनके नामांकन के साथ ही इन चर्चाओं पर मुहर लगती दिखाई दे रही है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नीतीश कुमार ने जनता का आभार जताते हुए लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय तक लोगों ने उन पर भरोसा बनाए रखा और उसी विश्वास के बल पर उन्होंने बिहार और प्रदेशवासियों की सेवा करने का प्रयास किया।
जनता के विश्वास और समर्थन
उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के कारण ही बिहार आज विकास और सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। इसके लिए वे पहले भी कई बार प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त कर चुके हैं।
नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि जब उन्होंने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनकी इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बिहार की जनता के साथ उनका संबंध आगे भी बना रहेगा और वे सभी के साथ मिलकर विकसित बिहार बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे। साथ ही जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

































































