मॉनसून का तांडव शुरू! कई राज्यों में बादल फटने जैसे हालात, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

110
Heavy Rainfall

Heavy Rainfall: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, (Heavy Rainfall)तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

17 और 18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

17 से 20 जून तक इन राज्यों में बारिश के आसार

गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 17 से 20 जून के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे भारी

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, और ओडिशा में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 जून को बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में जारी ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून के बाद राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here