Jaisalmer Kabaddi Association: जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के चुनाव निर्वाचित अधिकारी डॉ. अशोक तंवर की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस दौरान अमरदीन फकीर को अध्यक्ष और चन्दन सिंह भाटी को सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला खेल (Jaisalmer Kabaddi Association)अधिकारी राकेश विश्नोई, ओलंपिक संघ पर्यवेक्षक लाल सिंह सांखला और राजस्थान राज्य कबड्डी संघ पर्यवेक्षक जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
निर्विरोध हुआ कई पदों पर चुनाव
चुनाव अधिकारी डॉ. तंवर ने बताया कि संघ के कई पदों पर एकल आवेदन प्राप्त हुए, जिसके चलते इन पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लक्षमण सिंह तंवर को संरक्षक, अमरदीन फकीर को अध्यक्ष, चन्दन सिंह भाटी को सचिव और नवाबुद्दीन भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
नए पदाधिकारियों की सूची
उपाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह चौहान, हनुमान राम विश्नोई, ऋषि तेजवानी, गणपत सिंह सोलंकी
कोषाध्यक्ष: योगेश गज्जा
संयुक्त सचिव: मुकद्दर मैहर, योगेश सांवल, शैतान सिंह भाटी, राजेंद्र सुथार
आयोजन सचिव: निम्ब सिंह कोटड़ी
कार्यकारिणी सदस्य: आनंद सिंह देवड़ा, मेघराज परिहार, अनिल शर्मा, खट्टन खान
स्पोर्ट्स पर्सन: जालम सिंह फुलिया, दशरथ सिंह फुलिया, सुजानाराम पीराराम, अनिल सिंह भाटी
नई कार्यकारिणी से उम्मीदें
ओलंपिक संघ पर्यवेक्षक लाल सिंह सांखला ने कबड्डी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैसलमेर में कबड्डी का भविष्य उज्ज्वल है और नए पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे खिलाड़ियों को निखारकर नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।