70 साल का रिकॉर्ड टूटा, कश्मीर जल रहा, दिल्ली तरस रही, हिमाचल में तबाही मचा रहा मानसून

10
monsoon alert India

monsoon alert India: उत्तर भारत में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। जहां इसे 8 जुलाई के आसपास पहुंचना था, वहीं जून के आखिरी हफ्ते में ही कई राज्यों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बीते दो  (monsoon alert India)हफ्तों से बारिश जारी है। हालांकि, दिल्ली में अब तक छिटपुट बारिश ही देखने को मिली है।

दिल्ली में उमस का सितम, येलो अलर्ट जारी

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हल्की बारिश के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

कश्मीर में टूटा 70 साल का रिकॉर्ड

श्रीनगर में शनिवार को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो बीते 70 वर्षों में सबसे अधिक है। पहलगाम में भी अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात

मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान के बूंदी जिले के इंदरगढ़ में 24 घंटे में 144 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

हिमाचल में भारी तबाही, 240 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं। मंडी जिले में अकेले 176 समेत राज्यभर में 240 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की चेतावनी

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बारिश के कारण जलभराव, फसलों और बुनियादी ढांचे को नुकसान की आशंका है।

पंजाब और हरियाणा में भी खतरे की घंटी

पंजाब के लिए रेड अलर्ट और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों तक दोनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई और हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई के पालघर और रायगढ़ क्षेत्रों के अलावा हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here