TMC में बगावत की आहट! 19 सांसदों के NDA से संपर्क की चर्चा, ममता के लिए बढ़ी चुनौती

7

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के बुरे दिन हैं कि खत्म ही नहीं हो रहे। हालिया विधानसभा चुनावों में जीते हुए 80 विधायकों में से 60 के पार्टी के बगावत करने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी के सांसदों ने भी बागी रुख अपना लिया है। हाल ही में बागी सांसद काकोली घोष के नेतृत्व में 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। (West Bengal Politics)इसमें उन्होंने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई थी। हालांकि तब यह सामने नहीं आया था कि पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में किसके-किसके नाम हैं। इस बीच टीएमसी के कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें हैं। इन अटकलों के बीच टीएमसी छोड़ एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताने वाले सांसदों के नामों की एक सूची सामने आई है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ये सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने के पक्ष में हैं। सूची में शामिल सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें बारासात से काकोली घोष दस्तिदार, कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, बहरामपुर से यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, मथुरापुर से बापी हलदार, जादवपुर से सायोनी घोष और कोलकाता दक्षिण से माला रॉय के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा आरामबाग से मिताली बाग, घाटाल से दीपक अधिकारी (देव), झाड़ग्राम से कालीपदा सोरेन, मेदिनीपुर से जून मालिया, बांकुड़ा से अरूप चक्रवर्ती, बर्धमान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बोलपुर से असित कुमार माल और बीरभूम से शताब्दी रॉय का नाम भी इस सूची में शामिल बताया जा रहा है। हुगली से सांसद रचना बनर्जी का नाम भी कथित सूची में मौजूद है।

क्रम संख्या बागी सांसद संसदीय क्षेत्र
1 काकोली घोष दस्तिदार बारासात
2 जगदीश चंद्र बसुनिया कूचबिहार
3 खलीलुर रहमान जंगीपुर
4 यूसुफ पठान बहरामपुर
5 अबू ताहिर खान मुर्शिदाबाद
6 पार्थ भौमिक बैरकपुर
7 बापी हलदार मथुरापुर
8 सायोनी घोष जादवपुर
9 माला रॉय कोलकाता दक्षिण
10 मिताली बाग आरामबाग
11 दीपक अधिकारी (देव) घाटाल
12 कालीपदा सोरेन झाड़ग्राम
13 जून मालिया मेदिनीपुर
14 अरूप चक्रवर्ती बांकुड़ा
15 डॉ. शर्मिला सरकार बर्धमान पूर्व
16 शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल
17 असित कुमार माल बोलपुर
18 शताब्दी रॉय बीरभूम
19 रचना बनर्जी हुगली

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इतने बड़े स्तर पर सांसदों का समर्थन NDA को मिलता है तो इससे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here