गद्दारी का ऐसा जाल! यूट्यूबर से लेकर गार्ड तक, हर कोई ISI का एजेंट निकला

operation sindoor

operation sindoor: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में छिपे देश के दुश्मनों का ऑपरेशन सिंदूर के तहत सफाया किए जाने के बाद, अब भारत में छिपे गद्दारों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा खोल दिया है। हाल के दिनों में 11 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों में यूट्यूबर, छात्र, व्यवसायी और सुरक्षाकर्मी जैसे अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे थे।

1. ज्योति मल्होत्रा (हरियाणा)

हरियाणा की रहने वाली ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह जनवरी में पहलगाम गई थी और वहां से गुप्त रास्ते से पाकिस्तान पहुंची। हालांकि पहलगाम हमले से उसका कोई संबंध था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।

2. देवेंद्र सिंह (कैथल, हरियाणा)

मस्तगढ़ गांव से गिरफ्तार देवेंद्र एक पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है। वह फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और ₹5,000 से ₹10,000 के बदले सैन्य जानकारी भेजता था। उसके पास से संवेदनशील नक्शे और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

3. शहज़ाद (रामपुर, उत्तर प्रदेश)

एक व्यापारी के रूप में कार्यरत शहज़ाद कॉस्मेटिक और मसालों के व्यापार की आड़ में ISI के लिए काम करता था। उसे यूपी ATS ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

4. नोमान इलाही (पानीपत, हरियाणा)

नोमान कंप्यूटर ऑपरेटर है लेकिन वह एक डार्क वेब जासूस था। उसने भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेजने की बात स्वीकार की है। उसने USB ड्राइव और नकद के बदले डाटा डार्कनेट पर अपलोड किया।

5. गजाला (मलेरकोटला, पंजाब)

गजाला पाकिस्तान का वीजा लगवाने के लिए बार-बार हाई कमिशन जाती थी, जिससे उस पर शक हुआ और गिरफ्तारी हुई।

6. यमीन मोहम्मद (पंजाब)

गजाला के साथ पकड़ा गया यमीन पाकिस्तान हाई कमिशन के एक अधिकारी दानिश के संपर्क में था। उस पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

7. अरमान (नूंह, हरियाणा)

अरमान व्हाट्सएप के ज़रिए भारतीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेजता था। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

8. मुर्तजा अली (जालंधर, पंजाब)

गुजरात पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर मुर्तजा को पकड़ा। वह ISI के लिए मोबाइल ऐप बनाकर जानकारी भेजता था। उसके पास चार मोबाइल और तीन सिम कार्ड मिले।

9. तारीफ़ (नूंह, हरियाणा)

तारीफ़ ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों के संपर्क में था। उसे सिरसा एयरपोर्ट की तस्वीरें भेजने के निर्देश मिले थे।

10. नउमान इलाही (पानीपत, हरियाणा)

कैराना (UP) निवासी नउमान एक फैक्ट्री में गार्ड था लेकिन पाकिस्तान से कई बार संपर्क में रहकर संवेदनशील जानकारी भेजता था।

11. करनबीर सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)

करनबीर सीधे ISI के संपर्क में था और भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां साझा करता था। उसके खिलाफ Official Secrets Act के तहत केस दर्ज किया गया है। ये गिरफ्तारियां देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चेतावनी हैं और यह दिखाती हैं कि दुश्मन किस तरह विभिन्न स्तरों पर हमारे सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here