युवा भाड़े के टट्टू नहीं’….डोटासरा का मदन राठौड़ पर तीखा पलटवार, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

6
Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: जयपुर। नीट पेपरलीक और छात्र आंदोलन को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने छात्रों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया तथा इस मुद्दे पर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की। (Rajasthan Politics)वहीं कांग्रेस, आरएलपी और आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं के बयानों और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए युवाओं के समर्थन में आवाज उठाई। कोटा और बांसवाड़ा सहित कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए।

इसी बीच नीट पेपरलीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ‘भाड़े के टट्टू’ वाली टिप्पणी को लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे युवा ‘भाड़े के टट्टू’ नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा संघर्ष कर रहे हैं और यही युवा 2029 में केंद्र की भाजपा सरकार का अंत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि इन्हीं युवाओं के समर्थन से भाजपा केंद्र की सत्ता तक पहुंची थी, लेकिन अब वही युवाओं का अपमान कर रही है।|

राठौड़ के बयान पर तीखा तंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत के भविष्य युवाशक्ति को भाड़े का टट्टू बताया है। संभवत: मदन राठौड़ का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद या दिल्ली से पर्ची मिलने के बाद पढ़ा गया हो। हो सकता है उन्हीं कि सलाह पर मदन राठौड़ ने यह बयान दिया हो। मदन राठौड़ नरेंद्र मोदी के सजातीय हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, ये भाड़े के टट्टू नहीं, भारत का भविष्य हैं। इन्हीं युवाओं के कंधों पर सवार होकर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे और आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन अब यही युवा इस मोदी सरकार का अंत करेंगे।

पीएम मोदी पर भी पलटवार

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी की शिक्षा व्यवस्था को लेकर की गई प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए कहा कि एजुकेशन सिस्टम में सुधार के लिए युवा जंतर-मंतर पर मोदी सरकार की लाठियां खा रहा है। उनकी बात सुनने के बजाय प्रधानमंत्री फास्ट ट्रैक गठन करने का ट्वीट कर रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी 12 दिन से नहीं, 12 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। पिछले 12 सालों में एक के बाद एक 152 पेपर लीक कराकर इस निक्कमी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, 12 साल से देश को गुमराह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here