वैश्विक टकराव का खतरा! होर्मुज मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को चेताया, हालात बिगड़ने के संकेत

10
China US tension Hormuz

China US tension Hormuz: मिडिल ईस्ट की जंग में अब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। घोषणा के अनुसार, अमेरिका ने कल होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी कर दी। ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के लिए अमेरिका के 15 से ज्यादा जंगी जहाज तैनात हैं, जो रात के अंधेरे में भी उड़ान भरने वाले घातक F-35B लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर्स और MV-22 ऑस्प्रे विमानों से लैस हैं।(China US tension Hormuz) लेकिन होर्मुज की नाकेबंदी से चीन भड़क गया है और उसने अमेरिको को सीधी धमकी दे दी है।

हमारे काम में दखल न दे तो बेहतर

नाकेबंदी होने के बाद चीन के समुद्री जहाजों को वापस लौटना पड़ा। इससे चीन भड़क गया और अमेरिका को चेतावनी दी कि वह हमारे काम में दखल न दे तो बेहतर होगा। वह हमारे रास्ते का अड़ंगा न बने तो स्थिरता और शांति बनी रहेगी। चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन ने बयान जारी किया कि चीन मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता चाहता है, लेकिन वह ईरान के साथ अपने ऊर्जा और व्यापार समझौतों का सम्मान करेगा और दोनों देशों के रिश्तें में तीसरे का दखल स्वीकार नहीं करेगा।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल है

चीन का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल है और इस रास्ते से चीन के जहाजों की आवाजाही होगी। इसे रोकने या ब्लॉक करने की कोशिश अमेरिका न करे। ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं। हम वे समझौते मानेंगे, निभाएंगे और उनका सम्मान भी करेंगे। अमेरिका दूसरों के मामलों में दखल न दे। न हम देंगे और न ही किसी को देने देंगे। होर्मुज स्ट्रेट का विवाद बातचीत करके सुलझाया जा सकता है। इसके लिए अमेरिका और ईरान दोनों को प्रयास करना चाहिए।

अब हालात और बिगड़ सकते…

बता दें कि स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोब्लेस ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि होमुज की नाकेबंदी ‘बेमतलब’ की है। मिडिल ईस्ट का संघर्ष पहले ही दुनिया को खतरनाक स्थिति में ले जा चुका है। अब हालात और बिगड़ सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज कहते हैं कि उन्हें नाकेबंदी में शामिल होने के लिए कोई रिक्वेस्ट नहीं आई है और इस रास्ते को सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए, नाकेबंदी करना गलत बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here