24 घंटे में दूसरी बार अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया…होर्मुज स्ट्रेट के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

9
America Iran Attack

America Iran Attack: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है. अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान में एक बड़ा हमला किया है. 24 घंटे के अंदर अमेरिका ने ईरान पर शनिवार को दूसरा बड़ा हमला किया. बता दें कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों को(America Iran Attack) अपना निशाना बनाया और एयर स्ट्राइक की है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के मिलिट्री सर्विलांस इंफ्रस्ट्रक्टर, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन भंडारण केंद्र और समुद्री बारूदी सुरंग (माइन) बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया.

 दक्षिणी शहर सिरिक के पास

ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि दक्षिणी शहर सिरिक के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इस दौरान कई प्रोजेक्टाइल एक दूरसंचार टावर से टकराए, हालांकि घटना के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं दी गई.

जेडी वेंस ने ईरान को दी थी चेतावनी

CENTO ने अपने बयान में कहा, होर्मुज से कमर्शियल शिप्स की आवाजाही हो रही है. अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क, सक्षम और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ी है.

अमेरिका सेना ने शुक्रवार को भी ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों के साथ रडार ठिकानों पर हमले किए थे. वॉशिंगटन का कहना था कि यह कार्रवाई 25 जून को सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज M/V Ever Lovely पर ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई थी. तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई से बचने की चेतावनी दी थी.

उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और हमने उसका पालन किया. यदि समझौते को पालन करने में कोई मतभेद है, तो बातचीत से सुलझाया जा सकता है. लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here