जयपुर में शिव जयंती पर आत्मा-परमात्मा मिलन का स्मरण, प्रभात फेरी का होगा आयोजन

126
Jaipur News

Jaipur News: जयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अर्जुन नगर (जयपुर) की ओर से 90वीं शिव जयंती के पावन अवसर पर भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अंतर्गत प्रभात फेरी, शिव ध्वजारोहण तथा शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।(Jaipur News) आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार करना है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भावना दीदी ने बताया कि प्रभात फेरी की शुरुआत महेश नगर क्षेत्र से की जाएगी। प्रातः 7 बजे बंशीवाल भाई जी के निवास पर मुरली क्लास का आयोजन होगा। इसके पश्चात सुबह 8:15 बजे प्रभात फेरी का शुभारंभ बंसीवल भाई के घर से होकर रमनारायण भाई के निवास तक किया जाएगा। प्रभात फेरी में ब्रह्माकुमारी बहनें, भाई, साधक एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस दौरान शिव भक्ति से जुड़े गीतों, नारों और संदेशों के माध्यम से आत्मिक जागरूकता, ध्यान और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।

इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक रामनारायण भाई के निवास, प्लॉट नंबर 76, पटेल नगर, महेश नगर, गोपालपुरा के पास, जयपुर में शिव ध्वजारोहण एवं शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। सुप्रिया दीदी ने बताया कि शिव जयंती आत्मा और परमात्मा के मिलन का स्मरण दिवस है, जो जीवन में शांति, पवित्रता और आंतरिक शक्ति का अनुभव कराता है। संस्था की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here