Budget 2026 से पहले गैस का झटका, होटल-ढाबों पर सीधा असर, घरेलू सिलेंडर को राहत

24
Budget 2026

Budget 2026: नई दिल्ली। 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। आम जनता को जहां घरेलू गैस की कीमतों पर राहत मिली है, वहीं कारोबारियों को झटका लगा है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।यह फैसला खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन, बेकरी और छोटे खाद्य कारोबारियों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है। बजट से पहले गैस की कीमत(Budget 2026) बढ़ने से खाने-पीने की चीजें महंगी होने की आशंका भी जताई जा रही है।

शहरों के हिसाब से नई कीमतें

50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हो गए हैं:

  • दिल्ली: 1,740.50 रुपये (पहले 1,690.50 रुपये)
  • कोलकाता: 1,844.50 रुपये
  • मुंबई: 1,692.00 रुपये (पहले लगभग 1,642.50 रुपये)
  • चेन्नई: 1,899.50 रुपये

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होगी, घरेलू उपभोक्ताओं को इससे फिलहाल राहत दी गई है।

घरेलू LPG सिलेंडर पर राहत बरकरार

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमतें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को संशोधित हुई थीं और तब से स्थिर बनी हुई हैं।

बजट से पहले क्यों अहम है यह फैसला?

बजट से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने को आर्थिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं पर सीधा बोझ डालने से बचते हुए राजस्व संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर

  • होटल और रेस्टोरेंट का संचालन खर्च बढ़ेगा
  • बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं
  • छोटे ढाबों और स्ट्रीट फूड कारोबारियों पर दबाव बढ़ेगा
  • घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

कुल मिलाकर, बजट 2026 से पहले सरकार का यह फैसला कारोबारियों के लिए चुनौती और आम गृहस्थों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here