अंता उपचुनाव में भाजपा का भरोसा फिर कायम, श्रीचंद कृपलानी को मिला बड़ा पद…जानिए क्यों खास है ये फैसला

3
Anta Bypoll 2025

Anta Bypoll 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव समिति का गठन कर दिया है। पार्टी ने निम्बाहेड़ा विधायक और पूर्व नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी को अंता उपचुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, सांसद दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी, राज्य मंत्री जोगाराम पटेल को प्रभारी मंत्री बनाया गया है, (Anta Bypoll 2025) जबकि श्रीचंद कृपलानी और छगन माहुर सह-प्रभारी होंगे। इसके साथ ही नरेश सिकरवार (जिला अध्यक्ष बारां) और महेन्द्र कुमावत (प्रदेश मंत्री) को चुनाव प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम भूमिका

चुनाव प्रचार-प्रसार समिति में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, मंत्री मंजू बाघमार, विधायक राधेश्याम बैरवा, सुरेश धाकड़, विश्वनाथ मेघवाल, अनीता भदेल, प्रताप सिंह सिंघवी, चन्द्रभान सिंह आक्या, ललित मीणा, बनवारीलाल सिंघल और वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम धाकड़ को शामिल किया गया है।

रणनीतिक रूप से होगी चुनावी तैयारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह समिति उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से काम करेगी।

सलूम्बर में दिखा चुका है नेतृत्व कौशल

विधायक श्रीचंद कृपलानी को इससे पहले सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव में भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उनकी रणनीति और संगठनात्मक कुशलता से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। अब पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर कृपलानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अंता उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कृपलानी के अनुभव और प्रबंधन कौशल से भाजपा को अंता उपचुनाव में महत्वपूर्ण बढ़त मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here