श्रीगंगानगर उपचुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत, भाजपा की हार के पीछे क्या कारण हैं?

29
Rajasthan politics

Rajasthan politics: श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी दुलाराम इंदलिया ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निर्मला को करारी शिकस्त दी। इस उपचुनाव में दुलाराम इंदलिया को 26 वोट मिले, (Rajasthan politics)जबकि भाजपा की निर्मला को मात्र 5 वोट प्राप्त हुए।

दुलाराम इंदलिया बने श्रीगंगानगर के नए जिला प्रमुख

इस जीत के साथ ही दुलाराम इंदलिया श्रीगंगानगर के नए जिला प्रमुख बन गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें सांसद कुलदीप इंदौरा, श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुनर, कांग्रेस प्रभारी जिया उर रहमान, विधायक सोहन नायक, जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी और उप जिला प्रमुख सुदेश मोर सहित कई अन्य नेता शामिल थे। इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है, और इसे लोकतंत्र की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस की यह जीत पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here