उत्तर भारत में मॉनसून का कहर शुरू, तेज बारिश-आंधी-बिजली से बढ़ा खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

27
Monsoon 2025

Monsoon 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून ने जोरदार एंट्री ली है। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत की सांस मिली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। 22 और 23 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। (Monsoon 2025) इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। 27 जून तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 6-7 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। आज का तापमान: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 28°C

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले 2 से 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर ना रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में बारिश से तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई जिलों में मॉनसून की पहली बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में कई स्थानों पर घने बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मॉनसून पहुंच चुका है। उत्तराखंड में भारी बारिश, बिजली गिरने और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here