बंगाल चुनाव में BJP की ताकत झोंकी, अब CM भजनलाल शर्मा भी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

12
West Bengal Election

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लगातार बंगाल में डेरा डालकर चुनावी माहौल को गरमाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah सहित कई बड़े नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma भी चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। उनका 17 और 18 अप्रैल का बंगाल दौरा तय है, जिसमें वे सिलीगुड़ी और कोलकाता में रोड शो, जनसभाओं के साथ-साथ उद्योग जगत और प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे। भाजपा की इस आक्रामक चुनावी रणनीति से साफ है कि पार्टी बंगाल में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

मारवाड़ी समाज के कार्यक्रम में  होंगे शामिल

17 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से रवाना होकर बागडोगरा पहुंचेंगे और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इसके बाद वे सिद्धिविनायक हॉल में मारवाड़ी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान मुख्मंत्री सिलीगुड़ी टी ट्रेडर्स एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. शाम को वे कोलकाता पहुंचकर जोरासांको में जनसभा करेंगे और भवानीपुर में चाय पर चर्चा व रात्रि भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम कोलकाता के होटल ताज में होगा. 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह कालीघाट मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

फिर जाएंगे दिल्ली…जाने क्या है कारण

इसके बाद हिंदुस्तान क्लब में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कला मंदिर में राजस्थान प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शाम को दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे रंगोली मॉल और राघव प्लाजा मॉल में आयोजित जनसभाओं में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और देर रात दिल्ली पहुंचेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here