क्या सच में थमेगी जंग? ईरान ने किया सीजफायर कन्फर्म, ट्रंप के बयान के बाद हलचल

7
Iran ceasefire confirmation

Iran ceasefire confirmation: पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी भीषण युद्ध के बीच अब राहत की बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हमलों, मिसाइलों और तबाही के बाद हालात बदलते नजर आ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद अब ईरान ने भी दो हफ्तों के युद्धविराम पर मुहर लगा दी है, जिससे इस संघर्ष पर अस्थायी ब्रेक लगता दिख रहा है।(Iran ceasefire confirmation) ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते की पुष्टि की है।

नए सुप्रीम लीडर की मंजूरी

यह जानकारी मेहर न्यूज एजेंसी के जरिए सामने आई। बयान के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ है और इसे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मंजूरी मिली है। ईरान ने इस समझौते को अपनी “बड़ी जीत” बताया है। साथ ही कहा गया कि स्थायी शांति के लिए आगे की बातचीत इस्लामाबाद में होगी।

जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति

युद्धविराम के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी जवाबी कार्रवाई रोक देगी।

साथ ही उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर घोषणा की कि दो हफ्तों के लिए यहां से जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी, लेकिन यह ईरानी सेना के समन्वय और तकनीकी शर्तों के आधार पर होगा। अराघची ने बताया कि अमेरिका की ओर से 15 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि ईरान के 10 बिंदुओं के प्रस्ताव को भी बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार किया गया है।

इजराइल भी तैयार? अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल भी इस युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है, जिसे इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक “कान” ने भी प्रसारित किया। हालांकि, अभी तक इस्राइल या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here