MP, UP और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा, जनता परेशान, क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे ईंधन के दाम अब

7
Petrol Diesel Rate Today:

Petrol Diesel Rate Today:अमेरिका- ईरान जंग का सीधा असर अब भारत में दिखने लगा है। एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर भी हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को डरे हुए हैं कि अब फ्यूल की भी कमी होने लगी है। इसी टेंशन के दौरान मध्य प्रदेश-राजस्थान और उत्तर (Petrol Diesel Rate Today)प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं। लेकिन इसके बाद भी पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

एमपी में क्या हैं पेट्रोल डीजल के नए रेट?

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। ब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है। हालांकि यह रेट सिर्फ नायरा एनर्जी का पेट्रोल पंप पर बढ़ाए गए हैं।

यूपी में क्या हैं पेट्रोल डीजल के नए रेट?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पेट्रोल-डीजल की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। क्योंकि अधिकतर पंपों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस दौरान लोगों को जब कुछ नहीं मिला तो कोई दूध का डब्बा तो कोई बड़ी कैन लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा। यूपी में भी नायरा पेट्रोलियम ने प्रदेश में पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है।

राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल डीजल के नए रेट?

राजस्थान के जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर में भी पेट्रोल-डीजल के पंपों पर लंबी लंबी लाइन देखी जा रही हैं। क्योंकि प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। इस हिसाब से अब राजस्थान में नायर पेट्रोल 110 रुपए और डीजल 93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि तेल की कमी की अफवाहें फैलने के बाद देश के कई शहरों में हालात बिगड़ गए। बड़ी बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचे। आलम यह है कि मामला संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here