राष्ट्रपति दौरे में कथित अव्यवस्था पर बवाल, सड़क पर कचरा और वॉशरूम में पानी नहीं…केंद्र ने मांगा जवाब

5
President Visit Controversy

President Visit Controversy: बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर हुई कथित चूक को लेकर मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती से रिपोर्ट मांगी है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव ने चार बातें बताई है. इनमें राष्ट्रपति को रिसीव करने और विदा करने के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक क्यों मौजूद नहीं थे? (President Visit Controversy) राष्ट्रपति के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी नहीं था. प्रशासन ने जो रास्ता चुना था, वह कचरे से भरा था. दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट, सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट इसके लिए जिम्मेदार हैं. उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?

केंद्रीय गृह सचिव ने शाम 5 बजे तक मांगा जवाब

केंद्रीय गृह सचिव ने शाम 5 बजे तक इस पर जवाब मांगा है. केंद्र और टीएमसी सरकार के बीच यह टकराव राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर हुआ है. बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी की राज्य सरकार ने राष्ट्रपति की बेइज्जती की. बनर्जी ने बंगाल के मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर देश के सबसे बड़े पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

राष्ट्रपति ने सीएम की गैरमौजूदगी पर जताई थी हैरानी

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने बंगाल में हुए कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने हैरानी जताई थी कि उनके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे क्यों मुलाकात नहीं की? इसके अलावा उन्होंने कहा था कि आम तौर पर राष्ट्रपति आ रहे होते हैं, तो मुख्यमंत्री को स्वागत करना चाहिए. दूसरे अन्य मंत्रियों को भी मौजूद रहना चाहिए. लेकिन वह नहीं आईं. गवर्नर बदल गए हैं. नहीं आ सके. लेकिन क्योंकि तारीख तय हो गई थी, इसलिए मैं आई हूं.

इसके अलावा राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को जगह बदलने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आज का प्रोग्राम ऐसी जगह हो रहा है, जहां लोगों का आना मुश्किल है. शायद राज्य सरकार आदिवासियों की भलाई नहीं चाहती. इसलिए उन्होंने यहां आने से रोका गया. ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं. मैं भी बंगाल की बेटी हूं. मुझे नहीं पता कि वह परेशान हैं, या नहीं. इसलिए जगह बदल गई. वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आप सब ठीक रहें.

 

जानिए क्यों छिड़ा है विवाद?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में 9वें इंटरनेशनल संथाली कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंची थी. यहां कार्यक्रम की जगह बदलने को लेकर और बंगाल सरकार के किसी भी मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाराजगी जताई. देखते ही देखते पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया. पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए.

टीएमसी और अपनी सरकार पर हो रहे इस हमले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी की कड़ी आलोचना की. उन्होंने पलटवार करते हुए इसे मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के दो महीने में होने वाले राज्य चुनावों से पहले आक्रामक अभियान से जोड़ दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here